कौशाम्बी,
भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी ध्वज फहरा कर किया रवाना,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता पार्टी के सफलतम 08 वर्ष व स्थापना दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली यह रैली भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर कादीपुर मेडिकल कॉलेज के पास समापन हुआ।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य ने पार्टी के बारे में तमाम बातों को विस्तार से बताया ।
इस मौके पर क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा योगेश्वर शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष राजीव रैना, शौर्य मिश्रा, शानू कुशवाहा,महामंत्री हर्ष केसरवानी,नीरज मोदनवाल,पवन पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष ज्ञानचंद्र गुप्ता, सूरज विश्वकर्मा,बादल सिंह,शोशल मीडिया संयोजक युवा मोर्चा विनय पाण्डेय,व सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।