लखनऊ में द बर्निंग बस में जलकर पांच की मौत,आग लगने के बाद भी दौड़ती रही बस,बिहार से दिल्ली जा रही थी बस

उत्तर प्रदेश,

लखनऊ में द बर्निंग बस में जलकर पांच की मौत,आग लगने के बाद भी दौड़ती रही बस,बिहार से दिल्ली जा रही थी बस,

यूपी की राजधानी लखनऊ में बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस ( UP17 AT 6372) मे मोहनलालगंज के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। चालक और क्लीनर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। आग की लपटों से झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में से एक छोड़कर बाकी चार की पहचान हो गई है।

जानकारी के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री सवार थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। बस चालक और क्लीनर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद चालक और क्लीनर, चालक के पास की खिड़की से कूदकर भाग गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor