कौशाम्बी,
नारी नेतृत्व न्यायप्रियता प्रशासनिक एवं जनसेवा की अनुपम मिसाल थीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर:संगम लाल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में महान वीरांगना त्याग व न्याय कि प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त आयोजित नगर पालिका सम्मेलन को नगर पालिका परिषद भरवारी में बतौर मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ से निवर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया,तदोपरांत स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को उपहार,प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिषद भरवारी में आयोजित नगर पालिका सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ से निवर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता ने संबोधित करते हुए बताया कि धर्म,नीति और लोककल्याण की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी नेतृत्व न्यायप्रियता प्रशासनिक एवं जनसेवा की अनुपम मिसाल थीं, उनका जीवन एक ऐसा आदर्श है जो आज भी नेतृत्व नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है ।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को लोकमाता और पुण्यश्लोक के रूप में ख्याति प्राप्त है, शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का लोक कल्याणकारी शासन भूमिहीन किसानों, भीलों जैसे जनजातीय समूहों तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला एक आदर्श शासन था, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक कि गहरे निजी दुखों को भी परे रखकर अपने सम्पूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी, साथ ही आज युवा पीढ़ी को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के बारे में अवश्य जानना चाहिए, जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुननिर्माण के पवित्र कार्य में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सकें।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने नगर पालिका परिषद भरवारी व नगर पंचायत अजुहा में दोनों कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक चक्रेश मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,ज्योति केसरवानी,मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र मौर्य,राजन सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।