लोहंदा कांड में पीड़िता के परिजनों से मिला सपा का डलीगेशन,बोले पीड़िता की पहली प्राथमिकी सही दर्ज की गई थी,पीड़िता के साथ हो रही साजिश

कौशाम्बी,

लोहंदा कांड में पीड़िता के परिजनों से मिला सपा का डलीगेशन,बोले पीड़िता की पहली प्राथमिकी सही दर्ज की गई थी,पीड़िता के साथ हो रही साजिश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के बहुचर्चित लोहंदा कांड में पीड़िता के परिजनों से सपा का डलीगेशन मिला है,डेलिगेशन में सपा से कानपुर के पूर्व सांसद राजाराम लाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सपा से कानपुर के पूर्व सांसद राजा राम पाल ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की पहली बार जो प्राथमिकी दर्ज की वह बिल्कुल सही थी। लेकिन जिस तरह से साजिश करके पर्दा डालने का काम किया जा रहा है  और दबाव बना करके उनके खिलाफ साजिश करके उन्हें सस्पेंड करने का काम किया गया है।

वह तो अपने आप उजागर करता है कि कोई भी आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अपने पेट में सुसाइड नोट नही लिख सकता है। वही कोई भी पीड़ित परिवार का आदमी जब घर पर ही नही था तो कौन जहर खिला सकता है और सुसाइड नोट लिख सकता है। इसकी गम्भीरता से जांच होनी चाहिए। और यदि इसकी ठीक से जांच न हुई तो पूरी समाजवादी पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि जो पुलिस ने पाक्सो एक्ट हटाकर मुलजिम को बचाने का काम किया गया है, उसके लिए जिले के कप्तान से मिलकर पीड़ित परिवार के लोगों को भी बिना शर्त मुचलके से छोड़ने के लिए बात करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस प्रशासन सही घटना में मिट्टी डालने का काम कर रहा है। जब पुलिस प्रशासन ने घटना को सही करार देते हुए सही काम किया तो किसी भी पार्टी ने पुलिस का कोई विरोध नही किया। पर जो प्रेशर में आकर पुलिस ने काम किया है,समाजवादी पार्टी उसका पुरजोर विरोध करेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor