नगर पालिका मंझनपुर के वार्डो में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत चलाया गया विशेष सफाई अभियान,JCB से कराई गई सफाई

कौशाम्बी,

नगर पालिका मंझनपुर के वार्डो में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत चलाया गया विशेष सफाई अभियान,JCB से कराई गई सफाई,

उत्तर प्रदेश शासन,नगर विकास विभाग एवं निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ के द्वारा आदेशित एवं डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश के क्रम में  नगर पालिका मंझनपुर के स्थानीय नागरिकों द्वारा प्राप्त जनसमस्याओं की शिकायतो के दृष्टिगत वार्डो में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सरोज उर्फ फौजी एवं ईओ प्रतिभा सिंह के निर्देश के क्रम में सोमवार को वार्ड नम्बर 01 अम्बेडकर नगर, वार्ड नम्बर 02 डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम नगर, वार्ड नम्बर 03 चौधरी बैजनाथ नगर, वार्ड नम्बर 04 अब्दुल कलाम आजाद नगर, वार्ड नम्बर 24 संत कबीर नगर, तथा वार्ड नम्बर 25 संत रविदास नगर एवं निकाय के अन्य वार्डों / मोहल्लों में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया।

वही वर्तमान समय में वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी की समस्या के निस्तारण हेतु चार जेसीबी मशीन के माध्यम से बड़े तथा मझोले नाला/नाली की सम्पूर्ण सफाई एवं शील्ट सहित निकालने के कार्य के साथ साथ दो डम्फर गाड़ी एवं आठ ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से कूड़ा/कचरा का निस्तारण तत्काल कराया गया साथ ही साथ यह साफ सफाई/जल निकासी का अभियान 30 जून 2025 तक चलाये जाने हेतु अध्यक्ष के उक्त कार्य को सम्पादित करने हेतु निकाय के ओमकार पटेल अवर अभियन्ता सिविल, व संजय कुमार गुप्ता लेखा लिपिक एवं दिनेश कुमार, सुभाष चन्द्र तथा राजेश कुमार सफाई नायकों को आदेशित किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष के विशेष सफाई अभियान के आदेश के अनुपालन में संजय कुमार गुप्ता लेखा लिपिक के कुशल निर्देशन में विभिन्न वार्डों में विशेष साफ सफाई/जल निकासी का अभियान अपनी उपस्थिति में कराया गया। उक्त कार्य से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गयी एवं अध्यक्ष तथा डीएम व उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor