कौशाम्बी: जनगणना-2027 के प्रथम बैच के 25 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रमाण-पत्र वितरित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से ऑडिटोरियम, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रथम बैच के 25 फील्ड ट्रेनरों को दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी प्रशिक्षण अरुण कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रथम बैच के सभी 25 फील्ड ट्रेनरों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड ट्रेनरों को जनगणना संबंधी कार्यों के लिए आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराना तथा जनगणना कार्य को व्यवस्थित, सटीक एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए तैयार करना है।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।








