NHM संविदा कर्मचारियों के धरने का दूसरा दिन: मांगों को लेकर एकजुट हुए कर्मचारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने उचित फोरम पर मांगें रखने का दिया आश्वासन

कौशाम्बी: NHM संविदा कर्मचारियों के धरने का दूसरा दिन: मांगों को लेकर एकजुट हुए कर्मचारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने उचित फोरम पर मांगें रखने का दिया आश्वासन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित डायट मैदान में चल रहा तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण ढंग से जारी रहा। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, महंगाई भत्ता, EPF, HRA, ग्रेच्युटी, स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के समायोजन सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

धरने को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रयागराज अवनीश मिश्रा ने कहा कि NHM कर्मचारी पिछले 15–20 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर काम कर रहे हैं। कोविड काल में जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले कर्मचारियों को आज भी संविदा पर रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केशरवानी एवं जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह परमार ने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेने की अपील की।

धरने के दूसरे दिन कार्यक्रम की समाप्ति पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में NHM की महिला पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों की मांगों को उचित बताते हुए आश्वासन दिया कि वह अपने पत्र के माध्यम से इन मांगों को उचित फोरम पर रखेंगी। वहीं, पूर्व अध्यक्ष मोती लाल जी ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

धरना कल 10 अक्टूबर को तीसरे दिन भी जारी रहेगा। इसके बाद संगठन की पूर्व घोषित रणनीति के अनुसार 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। संघ ने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान पूर्व सिराथू ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर, पूर्व प्रधान रमेश पाल, प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरी, रोहिणी त्रिपाठी, जनार्दन प्रसाद, घनश्याम पाल, विनय कुमार, संतोष, डॉ. अमित, सिबली राजा, जनार्दन यादव, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, शिवानी राजा, नीरज श्रीवास्तव, रानी निषाद, रीना, आकांक्षा श्रीवास्तव, हरिओम पांडेय, प्रदीप सिंह डब्बू, मणिशंकर माथुर, नरेंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor