अखिल भारतीय विराट कुश्ती महासंघ का भव्य आयोजन,दर्जनों पहलवानों ने दिखाया दमखम,पुरुष वर्ग में राजेश तो महिला वर्ग में पायल रही विजेता 

कौशाम्बी: अखिल भारतीय विराट कुश्ती महासंघ का भव्य आयोजन,दर्जनों पहलवानों ने दिखाया दमखम,पुरुष वर्ग में राजेश तो महिला वर्ग में पायल रही विजेता,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विराट कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित वार्षिक दंगल इस वर्ष भी पूरे जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अम्बावा पश्चिम में हुए इस भव्य आयोजन में दर्जनों पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया, जबकि हजारों दर्शकों ने मैदान में बैठकर जोरदार हौसला अफजाई की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सोनकर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष कुमार बच्चा और वेद प्रकाश सत्यार्थी मंच पर मौजूद थे।

दंगल में पुरुष वर्ग की मुख्य कुश्ती राजेश तिवारी और अर्पित (बरेली) के बीच हुई, जिसमें राजेश तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर विजय हासिल की। महिला वर्ग में पायल (राजस्थान) और निर्जला (हरियाणा) के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस कुश्ती में पायल ने निर्जला को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

सबसे आकर्षक मुकाबला खुली कुश्ती का रहा, जिसमें धर्मराज और पायल आमने-सामने हुए। महिला पहलवान पायल ने धर्मराज को जोरदार पटकनी देकर दर्शकों को हैरान कर दिया और अपनी श्रेष्ठता साबित की।

पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक कुश्ती की गरिमा बनी रही और युवा पीढ़ी को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिला।

इस मौके पर सर्वेश कुमार पटेल, शिवम् पाण्डेय, अंकित दिवाकर, दीपक मौर्या, हिमांशु यादव, नथूलाल चौधरी, प्रेम पहलवान, हनुमान सिंह, पिंटू केशरवानी, श्रवण पटेल, महेन्द्र सिंह पटेल, राकेश सरोज, मिथलेश पटेल, अवधेश पटेल, रामसुमेर, विष्णु विश्वकर्मा, परमजीत सिंह, अभय सिंह, रामू पटेल, धीरज सिंह, उमा सिंह, लवकुश पटेल, पंकज सिंह, अखिलेश पटेल, राधे, चरन सिंह समेत सैकड़ों कुश्ती प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor