मातृभूमि और मातृत्व का सम्मान करना है एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य:जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,

मातृभूमि और मातृत्व का सम्मान करना है एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य:जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा मंझनपुर के सांगठनिक मण्डल मंझनपुर ग्रामपंचायत भद्दूपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जन चौपाल के माध्यम से लोगो को एक पेड़ मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया और स्वयं वृक्षारोपण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम का अभियान पिछले कई वर्षों से लगातार चला आ रहा है, इसमें लोगों को वृक्षारोपण के लिए निरन्तर प्रेरित किया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात रेडियो प्रोग्राम में भी इस अभियान की शुरुआत करने की बात कही थी, जिसमें उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लोगो से वृक्षारोपण करने का आग्रह किया था, साथ ही इस अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया है और उन्हें अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है,बल्कि मातृशक्ति का सम्मान करने और उनके योगदान को पहचानने का अवसर भी प्रदान करता है । उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण करने के लिए कार्यकताओं एवं आम जनमानस को प्रेरित किया।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष मंझनपुर मनमोहन कुशवाहा,आलोक तिवारी,आशा रानी,सुनील पाल,बृजेश मिश्रा,अशोक चौधरी,संजय मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor