मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस खोला एवं बंद किया गया

कौशाम्बी: मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस खोला एवं बंद किया गया,

यूपी के कौशाम्बी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि ई.वी.एम. वेयर हाउस स्थान कलेक्ट्रेट परिसर मंझनपुर गुरुवार को ई.वी.एम./वी.वी.पैट की एफ.एल.सी. के प्रयोजन के लिए वीडियोग्राफी के तहत खोला एवं बन्द किया गया।ई.वी.एम. वेयरहाउस को खोलने एवं बन्द करने के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में से भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ई०वी०एम० के भण्डारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो कि भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट [http://www.eci.gov.in/evm-vvpat] (http://www.eci.gov.in/evm-vvpat) पर उपलब्ध है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor