कौशाम्बी: कौशाम्बी में NHM संविदा कर्मचारियों का 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू,मांगे नहीं मानी गई तो 12 को लखनऊ में होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया है। काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर डायट मैदान में धरना प्रदर्शन शुरू किया। कर्मचारी नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं मानी गई तो 12 अक्टूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदर्शन किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं हुईं तो इमरजेंसी सेवाएं बाधित करने की चेतावनी भी दी गई है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉक्टर अरुण केसरवानी,महामंत्री जितेंद्र परमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ो संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।








