प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कृतित्व से सेवा शब्द के मूलभाव को जन जन तक पहुंचाया: कृतिका अग्रवाल

कौशाम्बी: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कृतित्व से सेवा शब्द के मूलभाव को जन जन तक पहुंचाया: कृतिका अग्रवाल,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका अग्रवाल,उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला प्रभारी अमरनाथ यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल सहित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुनकर कार्यक्रम को संबोधित किया तदोपरांत मशाल प्रज्वलित कर भगवान से जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत होने की कामना की।

कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा की उस भावना का प्रतीक है,जो एक व्यक्ति से निकलकर समाज और राष्ट्र के करोड़ों नागरिकों तक प्रकाश पहुंचाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र प्रथम की भावना को केंद्र में रखते हुए जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता दी है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का उद्देश्य अंत्योदय,राष्ट्र प्रथम का भाव और सुशासन रहा है।

प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है,क्योंकि देश प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की लगातार और चौबीसों घंटे सेवा का जश्न मना रहा है।आज ही के दिन 07 अक्टूबर 2001 को प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा की एक नई यात्रा शुरू की थी। उन्होंने गुजरात को वेलफेयर स्टेट के साथ आधुनिक तकनीक वाला ऐसा प्रदेश बनाया जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक सच्चे तपस्वी की तरह राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। उनके दूरदर्शी निर्णयों,ऐतिहासिक सुधारों और सुशासन से आए मूलगामी बदलावों ने न केवल वर्तमान को संवारा है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत,स्वाभिमानी और सुरक्षित भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त किया है।सुदूर गांवों से लेकर वैश्विक मंचों तक,गरीबों के कल्याण से लेकर अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले उनके प्रत्येक निर्णय ने देश को निराशा के अंधकार से निकालकर अटूट आत्मविश्वास से भरा है। जिस पीढ़ी ने कभी अभाव,संघर्ष और निराशा का जीवन देखा था,आज वही पीढ़ी आत्मविश्वास से लबरेज होकर विकसित भारत की नींव रख रही है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,पूर्व सांसद विनोद सोनकर,पूर्व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,लाल बहादुर,एससी एसटी आयोग सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,राजेंद्र कुमार यादव, कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी सहित सम्मानित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor