भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,स्कूली बच्चों ने लोगो को दिया एकता और देशभक्ति का संदेश

कौशाम्बी,

भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,स्कूली बच्चों ने लोगो को दिया एकता और देशभक्ति का संदेश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी के छात्र छात्राओं तथा अध्यापकों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।यह तिरंगा यात्रा कॉलेज से निकलकर भरवारी कान में में घूमी और पुनः कॉलेज में जाकर समाप्त हुई।इस अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।

इस उपलक्ष्य की पूर्ति हेतु लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भवंस मेहता विद्याश्रम परिसर से होते हुए विशाल तिरंगा यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में निकाली गई, जिसमे विद्याश्रम के समस्त छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।तिरंगा यात्रा की यात्रा के दौरान समस्त छात्र एवं छात्राओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर अनेक देशभक्ति भरे स्लोगन द्वारा नारा लगाते हुए आगे बढ़े जिसका नेतृत्व प्रधानाचार्या जूही श्रीवास्तव,उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह ,स्कूल कॉर्डिनेटर तथा समस्त शिक्षकों ने किया।

निदेशक संदीप सक्सेना ने अपने संदेश में कहा कि तिरंगा यात्रा छात्रों तथा लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है जो बहुत ही आवश्यक है।निदेशक ने स्कूल द्वारा इस तरह के देशभक्ति से भरपूर कार्यक्रम को आवश्यक बताते हुए खुशी व्यक्त किया।

यह तिरंगा यात्रा भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी स्कूल से निकलकर भरवारी कस्बे के अनेक वार्डों सहित विभिन्न मोहल्लों में घूमी और नगर वासियों को घर-घर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया।यह तिरंगा यात्रा लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है।इस तिरंगा रैली में भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी के सभी छात्र सहित समस्त शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor