कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी में मिशन- 05 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के हेतु किया गया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद भरवारी सीमान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत 22.09.2025 से 02.10.2025 के मध्य अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित है।
इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद भरवारी के सभागार में नगर अध्यक्ष एवं बोर्ड की महिला सभासद / सम्मानित जनप्रतिनिधि, महिला ब्रांड अम्बेसडर, महिला पुलिसकर्मी एवं महिला सफााई मित्रों के साथ मिशन शक्ति 5.0 का शुभारम्भ किया गया।
उक्त कार्यक्रम में ईओ राम सिंह, कोखराज थाना प्रभारी चन्द्रभूषण मौर्या, महिला एसआई विंध्यवासिनी, अवर अभियंता बुद्धराज पाल, लेखा लिपिक बबलू गौतम, वार्ड के पार्षद एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।








