कलश यात्रा के साथ महिला घाट में आरंभ हुई साप्ताहिक श्रीमदभागवत कथा,श्रोताओं ने सुनी भगवान की कथा

कौशाम्बी: कलश यात्रा के साथ महिला घाट में आरंभ हुई साप्ताहिक श्रीमदभागवत कथा,श्रोताओं ने सुनी भगवान की कथा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के महिला घाट में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया है।गांव के मुख्य यजमान रामबरन त्रिपाठी पूर्व उप अधीक्षक एवं उनकी पत्नी कृष्णा देवी द्वारा आयोजित होने वाली इस साप्ताहिक कथा मे श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य बंशी नंदन राधे शुक्ला जी महाराज अयोध्या प्रतापगढ़ द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।

महिला घाट से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां पर विभिन्न मंदिरों पर लोगों ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई।

कलश स्थापना के पश्चात श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुई,जिसे भक्तों एवं श्रोताओं ने आचार्य बंशी नंदन राधे शुक्ला जी महाराज अयोध्या प्रतापगढ़ के मुखारबिंद से श्रवण किया।

इस दौरान मुख्य यजमान रामबरन त्रिपाठी, उनके पुत्र अजय, विजय ,सतीश कुमार त्रिपाठी,रवि शंकर तिवारी सहज डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित समस्त तिवारी परिवार एवं ग्राम पंचायत सभी लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor