कौशाम्बी:कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती,बोले आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यालय मंझनपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया , संगोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने किया,इस दौरान जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया एवं उनके आदर्शो को याद किया गया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे , उन्होंने कहा कि वह बहुत ही दूरदर्शी नेता थे, उन्होंने देश को विकसित करने का जो ढांचा तैयार किया था उसी पर आज देश का विकाश हो रहा है,उनका जन्मदिन सभी स्कूलों में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबहादुर त्रिपाठी ने प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी विश्व में भारत को नेहरू और गांधी के भारत के रूप में जाना जाता है ।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष कौशलेश द्विवेदी ,उदय यादव ,राम सूरत रैदास ,जिला महासचिव शशि त्रिपाठी,श्याम सिंह भदौरिया , सोशल मीडिया प्रभारी सचिन पांडेय , कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत ,नौशे आलम, बीफाई लाल,मुन्ना लाल प्रजापति,नोखे लाल यादव,दीपक शर्मा राहुल यादव,समर सरोज,सचिन दिवाकर,शुभेंद्र यादव,उमंग मौर्य,सहित कई लोग मौजूद रहे।








