कौशाम्बी में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही पर,14 और जनसेवा केन्द्रों की आई.डी. की गई निरस्त,अब तक कुल 84 जनसेवा केन्द्रों की आई.डी. की गई निरस्त

कौशाम्बी: कौशाम्बी में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही पर,14 और जनसेवा केन्द्रों की आई.डी. की गई निरस्त,अब तक कुल 84 जनसेवा केन्द्रों की आई.डी. की गई निरस्त,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत सरकार द्वारा संचालित फार्मर रजिस्ट्री योजनान्तर्गत एग्री स्टैक पोर्टल पर जनपद के समस्त कृषको के रजिस्ट्रेशन का कार्य जनसेवा केन्द्र (सी.एस.सी.) के माध्यम से किया जाना है। जनपद में कृषको के रजिस्ट्रेशन की प्रगति बहुत ही खराब है, जिसके लिए डीएम केे निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायतों में स्थापित समस्त जनसेवा केन्द्र से कृषकों का फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य अभियान चलाकर कराया जा रहा है।

इस अभियान में सभी जन सेवा केन्द्र संचालकों द्वारा आवश्यक सहयोग करते हुए अधिक से अधिक कृषकों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है, जिसमें पाया गया है कि निरन्तर दिए गए निर्देशों के बावजूद जन सेवा केन्द्र संचालक-नागेंद्र कुमार, धरम सिंह, राकेश कुमार पंकज कुमार, सोमदत्त, सुनील कुमार, मोहम्मद फैजल, ज्ञान सिंह, नंदलाल, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद सलीम, इरफान उल्लाह एवं मोहम्मद गुफरान द्वारा अपने ग्राम पंचायतों से सम्बन्धित कृषको का पंजीकरण कार्य में लापरवाही बरती जा रहीं है, जिसके कारण जनपद की प्रगति में वृद्धि नहीं हो पा रहीं हैं। इन सभी जनसेवा केन्द्र संचालकों की जनसेवा केन्द्र आई.डी. तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।

बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही पर अब तक कुल 84 जनसेवा केन्द्र संचालकों की जनसेवा केन्द्र आई.डी. तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor