कौशाम्बी:कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस,जिलाध्यक्ष बोले संविधान से मिला अधिकार,
यूपी के कौशाम्बी में संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने की 76 वीं वर्षगांठ का गौरवशाली स्मरण के तहत एक गोष्ठी नगर पालिका भरवारी स्थित जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम के कार्यालय में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारे देश के गणतंत्र में परिवर्तन का प्रतीक है,जब संविधान लागू हुआ था डॉ भीमराव अंबेडकर ने कांग्रेस के साथ मिलकर संविधान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,यह सुनिश्चित किया कि न्याय समानता और बंधुत्व का प्रतीक हो, जब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी गई, जिससे देश की सामाजिक राजनीतिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिला|
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए बाबा साहब को नमन किया और कहा कि बाबा साहब की समाज के सबसे कमज़ोर वर्ग को प्रथम पंक्ति में लाने के प्रति किए गए काम को लोगो के बीच रखा|ल।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी ने भारत का संविधान उद्देशिका को पढ़ कर गोष्ठी को संबोधित किया और संविधान के बारे में बताया।
इसके बाद भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि यह संविधान दिवस भारत के संविधान को अपनाने का स्मरणोत्सव मनाने और संविधान के संस्थापकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके योगदान को याद करने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम,सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद,मोहम्मद अफकार,जिला सचिव हेमन्त रावत, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद, नगर पालिका महासचिव तबरेज अहमद वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,वार्ड अध्यक्ष प्रदीप पटेल,वार्ड अध्यक्ष वाजिद जमीर,वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद शारिक,सैफी,राम प्रकाश पडा,भैया जिम,गुड्डू भाई, मोहम्मद हुसैना बिल्लू भरवारी बेलाल अहमद,मोहम्मद आकिब,प्रदीप प्रधान,कमल विश्वकर्मा,आदि उपस्थित रहे।








