कौशाम्बी में नेशनल हाइवे NH-19 पर खड़ी डीसीएम में कुछ काम कर रहे चालक और क्लीनर को तेज रफ्तार कार ने रौंदा,दोनों की हुई मौत,हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुए सवार

कौशाम्बी: कौशाम्बी में नेशनल हाइवे NH-19 पर खड़ी डीसीएम में कुछ काम कर रहे चालक और क्लीनर को तेज रफ्तार कार ने रौंदा,दोनों की हुई मौत,हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुए सवार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अठसराय ओवरब्रिज के पास बुधवार तड़के नेशनल हाईवे NH-19 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब खड़ी डीसीएम में काम कर रहे चालक और क्लीनर को तेज रफ्तार बलेनो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 1:35 बजे यूपी-112 से हादसे की सूचना मिली। वाहन संख्या UP35 T 9605 डीसीएम अठसराय ओवरब्रिज से पहले सड़क किनारे खराब होने के कारण खड़ी थी। चालक और क्लीनर डीसीएम का एयर फिल्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही बलेनो कार संख्या UP14 GK 1935 ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार सवार वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और क्लीनर को पुलिस की मदद से सीएचसी सिराथू भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है। वाहन के नंबर के आधार पर फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor