स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व को लेकर आयोग ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

कौशाम्बी: स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व को लेकर आयोग ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त डी.जे.) की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सरस हॉल में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में आयोग के सदस्य संतोष कुमार विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त ए.डी.जे.), सदस्य एस.पी. सिंह (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.), विशेष कार्याधिकारी एम.ए. अंसारी एवं अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर उपस्थित रहीं।

बैठक में अध्यक्ष एवं आयोग के सदस्यों द्वारा जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। आयोग द्वारा जनपद, विकास खण्ड एवं ग्राम स्तर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की स्थिति तथा स्थानीय ग्रामीण निकायों में उनके प्रतिनिधित्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से जानकारी एवं सुझाव लिए गए।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख,ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बी.डी.सी.) ने प्रतिभाग करते हुए स्थानीय स्तर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व, उनकी भागीदारी तथा सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव एवं विचार आयोग के समक्ष रखे।

इस अवसर पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल सिंह सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor