CEC ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता को धोखा दिया,इसका परिणाम उनको जरूर मिलेगा:गौरव पाण्डेय 

कौशाम्बी: CEC ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता को धोखा दिया,इसका परिणाम उनको जरूर मिलेगा:गौरव पाण्डेय,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी की ब्लाक स्तरीय बैठकों के क्रम में 5 अक्टूबर को विधानसभा मंझनपुर के अन्तर्गत ब्लाक मंझनपुर, ब्लाक सरसवा व ब्लाक कौशाम्बी और 6 अक्टूबर को चायल विधानसभा के ब्लाक नेवादा के ग्राम घूरी,ब्लाक चायल के ग्राम कसेंदा व मूरतगंज ब्लाक के ग्राम नसीरपुर में व 7 अक्टूबर को सिराथू विधानसभा के ब्लाक सिराथू और कड़ा में बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता को धोखा दिया उन्होंने लोगो के मत के साथ खिलवाड़ कर भाजपा को लाभ पहुंचाया और दो सहयोगियों चुनाव आयुक्तों से बिना राय सलाह के हर फैसले को भाजपा हित में लिया।

गौरव पाण्डेय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सत्ताधारी दल के साथ मिलकर विपक्षी गढ़ों से बड़े पैमाने पर वोटर्स के नाम हटाने (वोट चोरी) का काम कर रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के नाम पर गड़बड़ियों, डुप्लीकेट वोटर्स और फर्जी पतों का दावा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।

इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी व्यापक रूप से 8 तारीख को जनपद में एक बड़ा विशाल मार्च कर ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। देश में जनता की हित की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अज़ीम,सुखलाल यादव (प्रधान) जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,जिला सचिव हेमन्त रावत,रमेश यादव,ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सिंह पटेल,ब्लाक अध्यक्ष सरसवा भागीरथी पटेल,ब्लाक अध्यक्ष कौशाम्बी लालचंद्र बाल्मीकि,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मूरतगंज राजबहादुर पासी ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,ब्लाक अध्यक्ष कड़ा रफीक अहमद,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय नगर अध्यक्ष निक्की पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, कामरान अज़ीम, मजहर लाईक, आयूष यादव,अनीश अहमद सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor