कौशाम्बी:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी के फंदे झूलता मिला शव,दो मासूम बच्चों की मां की मौत से परिवार में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया,दो मासूम बच्चों की मां की मौत से परिवार में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नसुरुल्लापुर गांव की है जहा की रीना देवी (29) पत्नी राम गमन का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव मिला है,शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार राममगन मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। रोज की तरह वह काम से आने के बाद रात में सो गया। इसी बीच लगभग रात 12 बजे रीना देवी ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर चुल्ले के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। रीना देवी अपने पीछे दो मासूम बेटे—प्रिंस (6 वर्ष) और सुभाष गौतम (डेढ़ वर्ष) को छोड़ गई हैं।रीना देवी की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी। उनका मायका गौहानी गांव में है। पिता बच्चा लाल की चार बेटियों में वह तीसरे नंबर पर थीं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची,चौकी इंचार्ज आसाढ़ा शुभम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और विवाहिता के मामले में मायके पक्ष से या किसी अन्य के द्वारा कोई तहरीर अभी तक नहीं प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।








