डीएम ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

कौशाम्बी: डीएम ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।डीएम ने एफ.पी.ओ. की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि कार्ययोजना बनाकर एफ.पी.ओ. को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया जाय।

उन्होंने ए-आर-कोआपरेटिव को जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होंने परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना एवं पी.एम.के.एस.वाई. की समीक्षा के दौरान सीडीओ को कराए गए कार्यों का जनपद स्तरीय अधिकारियों से जॉच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी को विभागीय योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पी.एम.एफ.एम.ई. योजना एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान मत्स्य अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने यू.पी. डास्प के कार्यों की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि कराये गए कार्यों का अध्ययन कर आख्या उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से धान खरीद की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत धान खरीद सुनिश्चित किया जाय। धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखी जाय। बिचौलियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय। धान के उठान में प्रगति लाई जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि वर्षा होने पर धान भीगने न पाये।

बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor