कौशाम्बी: कौशाम्बी में शरारती तत्वों ने देर रात तहसील गेट के पास बना दिया नकली कब्र,कब्र पर ‘NT’ लिखी दफ्ती लगाकर चढ़ाई फूल-माला,प्रशासन ने हटवाया,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शरारती तत्वों ने देर रात तहसील गेट के पास एक नकली कब्र बना दी,कब्र पर ‘NT’ लिखी दफ्ती लगाकर चादर और फूल-माला भी चढ़ाया,सुबह लोगो ने देखा तो हड़कंप मच गया।
तहसील गेट पर नई कब्र की सूचना मिलते ही प्रशासन के होश उड़ गए,प्रशासन ने तत्काल नकली कब्र को हटवाया,अतिक्रमण हटाने से नाराज़ दुकानदारों पर नकली कब्र बनाने की आशंका जताई जा रही है,पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू तहसील के बाहर गेट के पास का है जहा सुबह पहुंचे लोगों ने एक कब्र नुमा ढांचा देखा जिसपर एक तख्ती लगी हुई थी और उस पर चादर और फूल माला भी चढ़ाया गया था,कब्र देखते दी लोगो ने उनकी सूचना तहसील और पुलिस प्रशासन को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसील प्रशासन के आदेश पर उक्त नकली कब्र को हटवा दिया।
इस मामले में एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गोंड ने बताया कि तहसील गेट के पास अतिक्रमण था जिसे हटवा दिया गया था,उसी को लेकर किसी ने शरारत की होगी और नकली कब्र नुमा ढांचा बना दिया था,जिसे हटवा दिया गया है।








