कौशाम्बी
भवन्स मेहता महाविद्यालय में मिशन-शक्ति के अंतर्गत ऑनलाइन वेविनार में ‘मशरूम उत्पादन द्वारा आत्मनिर्भरता’ विषय पर व्याख्यानमाला का हुआ आयोजन,
भवंस मेहता स्नातकोत्तर विद्यालय भरवारी द्वारा मिशन-शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन वेविनार में ‘मशरूम उत्पादन द्वारा आत्मनिर्भरता’ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर रूबी चौधरी ने किया और इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामना को व्यक्त करते हुए समस्त नारी शक्ति के प्रगतिशीलता को इस मिशन का ध्येय बताया। । तत्पश्चात् डॉ. हेमलता पंत ,असिस्टेंट प्रोफेसर, जंतु विज्ञान विभाग, सी.एम.पी. पी.जी. कॉलेज , प्रयागराज ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में मशरूम के पोषकीय एवं औषधीय गुणों की चर्चा के साथ-साथ इसमें रोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम की संयोजिका भवंस मेहता महाविद्यालय, भरवारी, कौशाम्बी के रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. नीति मिश्रा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ.श्रद्धा तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान विभाग , भवंस मेहता महाविद्यालय, भरवारी ,कौशांबी ने कार्यक्रम के अंत में वेविनार में भाग लेने वाले वक्ताओं और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं एवं 70 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।








