त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी,373 लीटर खाद्य तेल किया सीज

कौशाम्बी: त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी,373 लीटर खाद्य तेल किया सीज,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ अमित पाल के निर्देश पर होली,रमजान त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

खाद्य विभाग की टीम ने मूरतगंज स्थित दिलीप किराना स्टोर से सरसों का तेल का नमूना लेकर कुल 373 लीटर तेल(कुल मूल्य-52220रूपए )सीज किया। टीम ने मूरतगंज स्थित मंगल स्वीट्स से मिल्क केक का नमूना लिया।

अब तक होली के इस अभियान में विभाग ने कुल 14 नमूने लिए है। खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार, डॉ0 भरत कुमार मिश्रा और अरविंद कुमार सिंह शामिल रहे।अधिकारियों ने बताया कि होली के मद्देनजर यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor