कौशाम्बी: घर के बाहर होलिका रखने को लेकर विवाद की स्थिति,CO,SDM सहित भारी मात्रा में पुलिस मौके पर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में होलिका रखने को लेकर प्रशासन सतर्क है।वही कोखराज थाना क्षेत्र में घर के बाहर होलिका रखने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई,विवाद हों एकी सूचना पर कोखराज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी,सूचना पर CO सिराथू ,SDM सिराथू सहित भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र शहजादपुर का है जहा हनुमान टोला में आबादी के बीच एक घर के बाहर बिल्कुल नजदीक ही होलिका दहन के लिए लकड़ियां एकत्रित कर दी गई,होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कोखराज थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को जानकारी दी,सूचना कर एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़, सीओ भैया संतोष सिंह और कोखराज थाना प्रभारी चन्द्रभूषण मौर्य पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन ने ग्रामीणों को बताया किया कि परंपरा और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए उचित स्थान पर ही होलिका दहन कराया जाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।








