कौशाम्बी: कौशाम्बी में रिश्ते का कत्ल,जमीनी विवाद में पीते ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने बाबा की हत्या कर हुआ फरार,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रिश्ते को शर्मशार करने का मामला सामने आया है,जहा जमीन के विवाद में एक पीते ने अपने हो बाबा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी,हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,घटना की जानकारी होने कर एएसपी राजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वही घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना सैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर धमांवा की है जहा के बाबू लाल सरोज 75 वर्ष की उसके अपने ही पोते नितिन ने जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी नितिन ने अपने बाबा को जहर पिला दिया था,जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी जान बची थी,लेकिन आज उसने अपने बाबा को कुल्हाड़ी से काट डाला और फरार हो गया।
घटना की सूचना पर एएसपी राजेश कुमार सिंह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट हुए है।








