कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई कांशीराम की जयंती,बोले सामाजिक न्याय के पुरोधा थे मान्यवर कांशीराम

कौशाम्बी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई कांशीराम की जयंती,बोले सामाजिक न्याय के पुरोधा थे मान्यवर कांशीराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत नगर पंचायत चरवा स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के कैंप कार्यालय में मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई।इस दौरान सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इसके बाद सैकड़ों जरूरतमंदों को फल,मिठाई एवं दवा वितरित कर जयंती मनाई गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक महान दलित नेता थे, जिन्होंने शोषित, वंचित और ओबीसी (85% बहुजन आबादी) को संगठित कर राजनीतिक सत्ता में भागीदारी का मूलमंत्र दिया। उनका प्रमुख विचार था कि “राजनीतिक सत्ता ही वह मास्टर चाबी है, जिससे सभी ताले खुलते हैं” और उन्होंने “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के नारे के माध्यम से सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।

तत्पश्चात पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक शासक वर्ग की कुर्सी हिलाने की क्षमता पैदा की। उनका योगदान बहुमूल्य था आज उनकी जयंती पर हम सभी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हैं।।

इसके बाद मण्डल अध्यक्ष चरवा बड़े लाल सरोज ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने पिछड़ी जातियों को राजनीतिक मंच पर लाया, जिनका पहले कोई प्रतिनिधित्व नहीं था, और “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का सूत्र दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,मनोज कुमार प्रजापति, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा,राकेश रैदास,माला देवी,सुशीला देवी,फूला देवी,जोखनी देवी,नत्थी देवी,राजा पासी,सरोज देवी,नथई पासी,लवकुश पासी,ममता देवी,समर सरोज ,जीतू मिश्रा पुरुषोत्तम पाण्डेय,सुरेंद्र कुमार,राहुल यादव,राकेश पाल,विजय यादव,राजबहादुर गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor