डिप्टी सीएम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी रूप से क्रियान्वित कर पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करने के दिए निर्देश 

कौशाम्बी: डिप्टी सीएम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी रूप से क्रियान्वित कर पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करने के दिए निर्देश,

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उदयन सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनपद कौशाम्बी में विकास की बहुत सम्भावना है। विकास खण्ड, थाना एवं तहसील में व्यवस्थाओ को और सुदृढ़ कर आमजन को लाभान्वित किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी रूप से क्रियान्वित कर पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाय। उन्होंने निरीक्षण भवन पी.डब्ल्यू.डी., मंझनपुर को उच्चीकृत करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मान्यवर काशीराम गेस्ट हाउस, ओसा का मेन्टीनेन्स कराने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर चायल विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, शिवमाहन मौर्य, अवधेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य एवं डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी राजेश कुमार एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor