कौशाम्बी: डी.डी.आर. पब्लिक इंटर कॉलेज भरवारी में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत बुधवार को सीओ यातायात भैया संतोष कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस बल द्वारा डी.डी.आर. पब्लिक इंटर कॉलेज, भरवारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने एवं यातायात संकेतों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इस दौरान विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।








