ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, कुश्ती अखाड़ा एवं प्ले ग्राउंड का निर्माण शुरू

कौशाम्बी: ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, कुश्ती अखाड़ा एवं प्ले ग्राउंड का निर्माण शुरू,

यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर एवं खण्ड विकास अधिकारी सुरेश राय ने बुधवार को मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नैनुआ सलेमपुर फैजुल्लापुर में विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कुश्ती अखाड़ा एवं प्ले ग्राउंड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि खेल सुविधाओं के विकास से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। कुश्ती अखाड़ा एवं प्ले ग्राउंड का निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor