बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को साइबर फ्रॉड से बचाव एवं जनजागरूकता हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कौशाम्बी: बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को साइबर फ्रॉड से बचाव एवं जनजागरूकता हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार को ब्लॉक मीटिंग हॉल,ल मंझनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर फ्रॉड से बचने व ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उप निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, कांस्टेबल महेश व कांस्टेबल तेजपाल सिकरवार, कोतवाली मंझनपुर द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण में साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल, OTP ठगी, अनजान लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, PM योजना के नाम पर ठगी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया और बचाव के उपाय समझाए गए।

सीडीपीओ द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता कर साइबर फ्रॉड रोकने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 1 अक्टूबर 2026 से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय प्रातः 10:00 बजे से होने के संबंध में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मंझनपुर रामेश्वर पाल, मुख्य सेविका मंजू सिंह, अंजू देवी, अनामिका, अलका देवी तथा भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

प्रशिक्षण में बताया गया कि साइबर फ्रॉड मुख्यतः 9 तरीकों से होता है –

1. फर्जी कॉल – बैंक अधिकारी बनकर “आपका खाता बंद हो रहा है, KYC करना है” कहकर OTP लेना।

2. अनजान लिंक/APK – WhatsApp पर “PM योजना में ₹5000 पाएं” का लिंक भेजकर फोन हैक करना।

3. OTP/UPI PIN ठगी -किसी को OTP बताते ही खाता खाली।

4. सरकारी योजना के नाम पर – प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, राशन, किसान सम्मान के नाम पर फर्जी फॉर्म भरवाना।

5. सोशल मीडिया हैक – Facebook/Insta हैक कर दोस्तों से पैसे मांगना।

6. लॉटरी/इनाम – “आप 10 लाख जीते हैं” कहकर प्रोसेसिंग फीस लेना।

7. QR कोड फ्रॉड – “पैसे पाने के लिए QR स्कैन करो” कहकर पैसे काट लेना।

8. फर्जी अधिकारी बनकर – CBI, ED, पुलिस बनकर वीडियो कॉल पर डराना (Digital Arrest)।

9. OLX/Army फ्रॉड – सस्ता सामान का लालच देकर एडवांस लेना।

बचाव के उपाय – OTP/PIN किसी को न बताएं, अनजान लिंक न खोलें, फ्री के लालच में न आएं, तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor