कौशाम्बी: राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश महासचिव अंकित दिवाकर का भव्य स्वागत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश महासचिव अंकित दिवाकर के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।अंकित दिवाकर का महगांव में मित्रों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने बजहा मंदिर पहुंचकर भगवान राम-जानकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद हर्रायपुर में भी स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इसके पश्चात उनका काफिला निज निवास जलालपुर बोरियां तक पहुंचा, जहां रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने कार एवं बाइक रैली के माध्यम से उनका भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में जयकारों और उत्साहपूर्ण माहौल ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगो ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और उत्साह का प्रदर्शन किया।
इस दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी के सभासद प्रतिनिधि विराट गुप्ता, समर उपाध्याय ,शिवम पाण्डेय, दीपक वर्मा दीपक मौर्य ,सुनील, बादशाह ,ओम पांडेय, रजत पाण्डेय, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, संदीप जयसवाल, संजय पटेल ,संदीप शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








