कौशाम्बी में चाय नाश्ते की दूकान चलाने वाले के बेटे सुनील मौर्य ने UPPSC परीक्षा में जिले का नाम किया रोशन,मिली 82वीं रैंक,बने CTO

कौशाम्बी: कौशाम्बी में चाय नाश्ते की दूकान चलाने वाले के बेटे सुनील मौर्य ने UPPSC परीक्षा में जिले का नाम किया रोशन,मिली 82वीं रैंक,बने CTO,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक चाय नाश्ते की दूकान चलाने वाले के बेटे सुनील मौर्य ने UPPSC की परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल कर परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया है।नगर पंचायत सिराथू वार्ड नं-3 के रहने वाले सुनील मौर्य पुत्र ननका मौर्य UPPSC की परीक्षा पास कर कमर्शियल टैक्स अफसर बने है।उन्होंने परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल की है।

यह जानकारी जब परिवार सहित अन्य लोगों को हुई तो सुबह से ही उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया‌। वहीं कुछ दूर के रिश्तेदारों सहित जानने पहचाने वालों में फोन पर भी बधाई दी‌।

सुनील मौर्य के पिता ननका मौर्य सिराथू में ही चाय नाश्ते की दूकान चलाते है। सुनील मौर्य ने 2014 में हाई स्कूल व 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। वह सिराथू के SAV इंटरमीडिएट कालेज से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में पढाई की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई प्रयागराज और लखनऊ में रह कर कर रहे थे।

सुनील अपने घर में सबसे बड़े बेटे है इनसे छोटा एक भाई व एक बहन भी है। जो इन दिनों घर ही रहकर पढ़ाई कर रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor