भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियो ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

कौशाम्बी: भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियो ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर संदीपनघाट थाना इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि उनके पदाधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट की गई, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पूरा मामला 23 मार्च 2026 का बताया जा रहा है, जब भारतीय किसान संगठन के जिला महामंत्री कोयलहा बाजार में मौजूद थे। आरोप है कि थाना संदीपनघाट के इंस्पेक्टर ने उनके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना के बाद 25 मार्च को संगठन ने डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम कार्यालय और एसपी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।

संगठन का आरोप है कि उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इसी से नाराज होकर किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रज्जन अवस्थी ने जिला प्रशासन से खुले तौर पर कहा है अगर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तो भारतीय किसान संगठन आने वाले दिनों में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा पर धरना करने के लिए मजबूर होगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor