कौशाम्बी: कौशाम्बी में MRF टायर की एजेंसी दिलाने के नाम पर व्यापारी से 6.44 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी,साइबर पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में MRF कंपनी के टायर की एजेंसी दिलाने के नाम पर शातिर ठगी ने व्यापारी से 6.44 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।आनलाइन रुपए ट्रांसफर करने के बाद जब पीड़ित का फोन शातिरों ने उठाना बंद कर दिया तो पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना और सायबर थाना पर की,पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।
मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल गांव का है जहा के राघवेंद्र प्रताप सिंह पश्चिम शरीरा में MRF टायर का शोरूम खोलना चाहते थे। उन्होंने MRF टायर को ईमेल किया, जिसके जवाब में एक शातिर ने खुद को MRF मैनेजर कृष्णा शुक्ला बताया। उस व्यक्ति ने राघवेंद्र से बातचीत शुरू की और एक बैंक खाता नंबर दिया।
राघवेंद्र ने धीरे-धीरे करके उस खाते में कुल 6,44,500 रुपये जमा कर दिए। पैसे जमा करने के बाद आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया। बैंक जाकर जानकारी लेने पर राघवेंद्र को पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
पीड़ित ने मंझनपुर साइबर थाना पुलिस को लिखित शिकायत की। शिकायत में लवकुश कुमार (MRF मैनेजर कॉर्पोरेट चेन्नई) और एक मोबाइल नंबर का जिक्र किया गया है। साइबर थाना पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की तलाश में जुट गई है।








