भैंस की गाड़ी से वसूली मामले में एसपी ने की कड़ी कार्रवाई,वसूली करने वाले डायल 112 के दो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर

कौशाम्बी: भैंस की गाड़ी से वसूली मामले में एसपी ने की कड़ी कार्रवाई,वसूली करने वाले डायल 112 के दो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भैंस की गाड़ी से वसूली मामले में एसपी ने कड़ी कार्रवाई की है,जांच के बाद वसूली करने वाले डायल 112 के दो सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।एसपी की कार्रवाई से पुलिस विभाग में वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहा सयारा ओवर ब्रिज पर भैंस लदे वाहनों से PRV पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली किये जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुये एसपी सत्यनारायण द्वारा सीओ चायल के माध्यम से जांच करायी गयी, जांच में यू0पी0-112 के आरक्षी जयसिंह व चालक आरक्षी सहादत हुसैन की भूमिका प्रथमदृष्टया संदिग्ध पायी गयी । एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया है एवं दोनों के विरुद्ध जांच जारी है।एसपी की कार्रवाई से पुलिस विभाग में वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor