एडीएम (वि./रा.) ने ग्राम-चरवा में भूमि विवाद की 03 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

कौशाम्बी: एडीएम (वि./रा.) ने ग्राम-चरवा में भूमि विवाद की 03 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण,

यूपी के कौशाम्बी एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर एवं एसडीएम चायल अरुण कुमार ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम- चरवा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।

एडीएम एवं एसडीएम ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत चरवा के मजरा मदुकी में निर्माणाधीन सी.सी. रोड एवं नाली के निर्माण कार्य में आ रही समस्या का समाधान किया गया। ग्राम की गाटा संख्या 930 में विपक्षियों को प्रार्थी की भूमिधरी में कूड़ा-कचरा व गोबर फेंके जाने से मना किया गया।

एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor