कौशाम्बी: अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा पहुंची कौशाम्बी, बिदानपुर में हुआ स्वागत एवं रात्रि विश्राम,
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश रथ यात्रा शुक्रवार की शाम को कौशाम्बी जिले के बिदनपुर गांव पहुंची,इस रथ यात्रा का एडवोकेट जयदीप कुमार पाण्डेय ने अपने आवास पर भव्य स्वागत किया एवं दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना भी की।
इस दौरान बड़ी संख्या मे रथ के साथ गुरु जन उपस्थित हुए एवं ग्रामवासी भी उपस्थित हुए। रथ यात्रा के साथ आए हुए सभी गुरुजनो ने रात्रि विश्राम किया।रथ यात्रा का प्रयोजन बताते हुए प्रचार प्रसार एवं सन्देश को साझा किया।








