कौशाम्बी: कौशाम्बी में गालीबाज थानेदार ने खबर को लेकर पत्रकार को 8 मिनट में दी 100 गालियां,पत्रकारों ने प्रदर्शन कर एसपी को सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक गालीबाज थानेदार का पत्रकार को गाली देने का आडियो वायरल हो रहा है। वायरल आडियो में सराय अकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह एक पत्रकार को 8 मिनट में 100 गालियां देते सुनाई दे रहे है। और पत्रकार को यह कहते हुए बोले है कि साले तू है क्या ,तुम्हारे मुंह में मूत देंगे, इसके साथ ही मां बहन की गंदी गंदी गालियां भी दी गयी है। जिसे लेकर जिले के पत्रकार संगठनों में आक्रोश व्याप्त है।
मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौकी का बताया जा रहा है। जहां एक हिंदी दैनिक अखबार से जुड़े स्थानीय पत्रकार आदित्य उर्फ संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में यमुना नदी में चल रहे अवैध खनन को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी। इसी खबर से नाराज होकर संबंधित पुलिस अधिकारी उनसे नाराज थे। आरोप है कि बुधवार रात करीब 9 बजे कनैली चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने पत्रकार को सराय अकिल चौराहे से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि थाने पहुंचते ही थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने न केवल मां-बहन की गालियां दीं, बल्कि झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर पत्रकार के साथ मारपीट की गई और उसके मुंह में मूतने की बात कही गई।
इस दौरान पूरी घटना का ऑडियो रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य पत्रकारों को हुई, उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण को अवगत कराया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने देर रात पत्रकार को थाने से छोड़ दिया था।
ळ
शनिवार को जिले के विभिन्न संगठनों के पत्रकारों ने पूरे मामले डायट मैदान में एकत्रित होकर पूरे मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत से मिलकर आरोपी गालीबाज इंस्पेक्टर पर कार्यवाही की मांग की है।








