वाहन का इंतजार कर रहे युवक युवती को तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने कुचला,दोनो की मौत,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी:  वाहन का इंतजार कर रहे युवक युवती को तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने कुचला,दोनो की मौत,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले से के दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रहे युवक और युवती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टहेरा गांव के पास की है जहा एक युवक और युवती सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

मृतकों की पहचान अरविंद कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी टहेरा और अंशिका, उम्र 18 वर्ष, निवासी पैकौरा देवकली थाना रैपुरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, और परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चाएं है कि ये दोनों प्रेमी युगल थे, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor