कौशाम्बी: बाबा साहब का योगदान भारतीय समाज के लिए अमूल्य है और उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है – बीरेंद्र सरोज फौजी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा चायल के ब्लॉक सभागार नेवादा में बाबा साहब सम्मान अभियान की विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।
बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके जीवन के बारे में बताया कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का जीवन एक महान संघर्ष की साहसिक गाथा है।विषम परिस्थितियों के बावजूद भी उन्होंने तमाम ऊंचाइयों को छुआ तथा अपने अदम्य साहस,कठोर परिश्रम और शिक्षा के बल पर न केवल स्वयं को स्थापित किया,बल्कि करोड़ों वंचितों और शोषितों के लिए आशा की नई किरण बन गए।
उन्होंने समानता,स्वतंत्रता,न्याय और बंधुता के मूल्यों को जीवन का ध्येय बनाया और इन्हीं आदर्शों को भारत के संविधान में समाहित कर राष्ट्र को एक सशक्त दिशा प्रदान की बाबा साहब हमारे राष्ट्र के वह विशिष्ट रत्न हैं,जिनके जीवन व कार्यों ने स्वतंत्रता पूर्व एवं पश्चात की पीढ़ियों को प्रभावित किया तथा प्रेरणा के अविरल पुंज बन गए।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि आज जब हम विकसित और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं,बाबा साहब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनका संघर्ष और दर्शन हमें अन्याय,असमानता और भेदभाव के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।डॉ.अम्बेडकर का प्रेरणादायी जीवन और उनके आदर्श सदैव हमें एक न्यायपूर्ण,समरस और सशक्त भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शन करते रहेंगे।संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने हर एक भारतीय को संविधान के रूप में एक सुरक्षा कवच दिया जो स्वतंत्रता,समानता,न्याय और बंधुत्व की गारंटी है। बाबा साहब के अथक प्रयासों से वंचित वर्गों के सवाल हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान का अभिन्न हिस्सा बने। सबको समान अवसर,समान अधिकार और सबका कल्याण ही बाबासाहेब की विचारधारा का मूल है। संविधान के मूल्यों व बाबा साहब के विचारों की रक्षा का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा,भूपेंद्र पटेल,नितिन पासी,चक्रेश मिश्रा,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेवादा संदीप मिश्रा,जय सिंह पटेल गुरु जी,जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा शिवमूरत पासी सहित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।








