कौशाम्बी: त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने के लिए समय-सारिणी निर्धारित,
राज्य निर्वाचन आयोग उ.प्र., लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद कौशाम्बी की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की गई है।
मतदाताओं के Deduplication एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 21 अप्रैल, 2026 से 28 मई, 2026 तक एवं कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/ स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि का कार्य 29 मई,2026 से 09 जून,2026 तक तथा निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 10 जून,2026 को किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग उ.प्र., लखनऊ के निर्देशन एवं नियंत्रण में तैयार की जायेंगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का सार्वजनिक जानकारी के लिए समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा।
निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।








