तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने सवार को रौंदा,बाइक चालक की मौके पर मौत

कौशाम्बी: तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने सवार को रौंदा,बाइक चालक की मौके पर मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंगलवार की शाम बाइक और डंपर में आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक कई फीट दूर जाकर दूर गिरा, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई साथ उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, घटना की सूचना पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित असवा गांव के पास राम वनगमन मार्ग हाइवे की है,जहा परसरा गांव निवासी लव सिंह(35) पुत्र स्व. हरि प्रसाद मंगलवार की शाम लगभग 6:00 बजे बाइक लेकर चरवा किसी काम से जा रहा था, जैसे ही वह असवा गांव के पास पहुंचा तभी रॉन्ग साइड से आ रही डंफर ट्रक ने उसे जोरदार सामने से टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बाइक सवार कई फीट दूर जाकर गिरा घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया ।वहीं मौके पर जैसे ही लोग पहुंचे बाइक सवार की मौत हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी ,सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।वहीं घटना के बाद से मृतक के परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor