मेडिकल कालेज में आयोजित रक्तदान शिविर मे MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

कौशाम्बी: मेडिकल कालेज में आयोजित रक्तदान शिविर मे MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे चिकित्सा महाविद्यालय मे अध्ययनरत MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 14 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया एवं 10 MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं द्वारा रक्तदान कर महादानी बने।

शिविर का शुभारंभ चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह द्वारा किया गया एवं बताया गया कि एक रक्तदान से चार लोगो की जान बचायी जा सकती है,रक्तदान में सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को प्रतिभाग करना चाहिए ।रक्तदान करने से बहुत सी बिमारी होने का खतरा कम हो जाता है, समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए व अपने आप को स्वस्थ्य रखें।

रक्तकेन्द्र प्रभारी डा0 रविरंजन सिंह द्वारा बताया गया कि रक्तदान कोई भी 18 से 65 वर्ष के बीच का स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है,  रक्तदान करने के लिए वजन 45 कि0ग्रा0 के उपर होना चाहिए साथ ही यह रक्तदान से होने वाले फायदो के बारे में अवगत कराया गया कि जो भी रक्तदान करता है उसे हार्टअटैक आने की सम्भावना कम होती है। रक्तदान शिविर में आये रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य एवं रक्तकेन्द्र प्रभारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

 

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 10 छात्र-छात्राए बने महादानी:

1. हिमांशी प्रजापति 2. नेहा कुतर 3. अर्पिता नायक 4. हर्षिता सैनी 5. कामिनी यादव 6. श्रेया मौर्या 7. जहरा अनीश 8.ओजस छावड़ा, 9. आदर्श पाण्डेय, 10. शुभम कुमार तिवारी

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor