कौशाम्बी: डीएम एवं एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल,सीएमएस को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थांबा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से हुई दुखद घटना की सूचना प्राप्त होते ही डीएम डॉ. अमित पाल एवं एसपी सत्यनारायण प्रजापत तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से घायलों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने घायलों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा सीएमएस को निर्देशित किया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
गौरतलब है कि रविवार की सुबह ग्राम चल थांबा में तालाब से घरेलू प्रयोग के लिए मिट्टी खोदते समय मिट्टी का टीला ढहने से खुदाई कर रही तीन महिलाएं व 2 बच्चे दब गये थे।घटना की सूचना प्राप्त होते हैं तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी के ढेर से निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ गीता देवी, उत्तरा देवी व अंकिता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल अमित व जितिया का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
परियोजना निदेशक ने अवगत कराया है कि मृतका गीता देवी पत्नी लल्लू को 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास प्राप्त हो चुका है तथा मृतका उत्तरा देवी पत्नी नोखेलाल को लोहिया आवास प्राप्त है।
घायल जितिया देवी पत्नी जीतलाल को भी 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास प्राप्त है ।इनको आवास की सभी 3 किश्त प्राप्त भी है तथा मौके पर इनके आवास बने भी है ।








