कौशाम्बी में NEET की परीक्षा आज,सख्त निगरानी के बीच सकुशल संपन्न कराई जा रही NEET की परीक्षा

कौशाम्बी: कौशाम्बी में NEET की परीक्षा आज,सख्त निगरानी के बीच सकुशल संपन्न कराई जा रही NEET की परीक्षा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आयोजित NEET परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए सीओ चायल अभिषेक सिंह ने सर्किल चायल अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

कौशाम्बी में NEET (UG) 2026 की परीक्षा रविवार को आयोजित की गई है, जिसके लिए जिले में 3 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ 964 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

सीओ चायल ने परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्षों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित एंट्री तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा संदिग्ध गतिविधि को पूर्णतः रोकने हेतु सतर्कता बरती जाए तथा अभ्यर्थियों के साथ सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए।साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। सभी पुलिस कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने, लगातार निगरानी बनाए रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए है।

सीओ चायल के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं पुलिस बल की सतर्कता के चलते NEET परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor