दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बंधक बनाकर और मारपीट कर लूट,ग्रामीणों के दौड़ाने पर बदमाश भागे

कौशाम्बी: दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बंधक बनाकर और मारपीट कर लूट,ग्रामीणों के दौड़ाने पर बदमाश भागे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां देर रात दुकान बंदकर वापस घर जा रहे एक व्यापारी को बाइक सवार बदमाशो ने लिफ्ट लेने के बहाने से रोका और जबरन एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बंधक बना लिया और मारपीट कर लूट की,इस दौरान बदमाशो ने व्यापारी को फांसी के फंदे से लटकाने का भी प्रयास किया,व्यापारी के शोर मचाने और घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण दौड़ पड़े,जिसके बाद बदमाश व्यापारी को छोड़कर भाग निकले,पीड़ित ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना डाई हुए जांच शुरू कर दी,वही घायल व्यापारी का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।

घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जज़ौली गांव के पास की है जहा गोपाल केसरवानी टेवा स्थित अपनी कॉस्मेटिक की दुकान बंदकर वापस अपने घर जा रहे थे,जैसे ही वह जजौली गेट के पास पहुंचे अचानक एक बदमाश ने।लिफ्ट लेने के लिए उसका रास्ता रोक लिया और जबरन उसे पकड़कर एक निर्माणाधीन मकान में घसीट ले गए और उसके साथ मारपीट कर 25 हजार लूट लिए,इस दौरान बदमाशो ने उसे फांसी के फंदे से लटकाने का भी प्रयास किया,शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले,पीड़ित व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया और जांच में जुटी हुई है।

इस सम्बन्ध में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एक व्यापारी के साथ लूट की वारदात हुई है,जिसमे वह घायल हुए है,इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,एरिया के CCTV फुटेज खंगाले जा रहें है,पुलिस जांच कर रही है।जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor