कौशाम्बी: गोली कांड में घायल पूर्व प्रधान की मौत,पुलिस पर पूर्व में घर में घुसकर हुई मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप,बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह पूर्व प्रधान पर बाइक सवारों ने कई राउंड फायरिंग की थी,जिसमें पूर्व प्रधान मनोज कुमार गंभीर घायल हो गए थे,जिन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहा उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद घायल पूर्व प्रधान के बेटे सूरज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है,जबकि सूरज ने अपनी तहरीर पर 19 अप्रैल 2023 को वर्तमान प्रधान एवं अन्य पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी,जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ था,जिसके चलते सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उसके पिता को गोली मार दी गई।पीड़ित ने आरोपियों पर पुलिस से कार्यवाही करने की और न्याय की गुहार लगाई है।
वही पूर्व ग्राम प्रधान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस अब मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में जुटी हुई हैं।







